जाह्नवी के कपड़ों पर गंदे कमेंट करने वालों पर भड़के अर्जुन, ट्विटर पर कहे अपशब्द
बहन जाह्नवी के कपड़ों पर गंदे कमेंट करने पर भड़के अर्जुन कपूर, ट्वीट कर जाहिर क्या अपना गुस्साबॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर वैसे तो काफी कूल रहते हैं, लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि अर्जुन को काफी गुस्सा आ गया। दरअसल, अर्जुन अपनी बहनों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और उनकी बहुत केयर करते हैं। अब हाल ही में किसी साइट ने जाह्नवी कपूर की ड्रेस को लेकर ऐसा लिख दिया, जिससे अर्जुन को काफी गुस्सा आ गया। अर्जुन ने उस वेबसाइट के खिलाफ गुस्सा करते हुए लिखा, ‘ये बेहद ही शर्मनाक है कि आपकी निगाहें ऐसी चीजों पर जाती हैं। इस पर शर्म आनी चाहिए आपको। क्या हमारे देश में महिलाओं को ऐसी नजरों से देखते हैं। ये बहुत ही बुरा है और ऐसा करने वालों को शर्म आनी चाहिए अर्जुन के इस ट्वीट के बाद उस वेबसाइट ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। आपको बता दें कि जाह्नवी की जिन तस्वीरों को लेकर कमेंट किया गया वो बीती रात की हैं जब जाह्नवी और खुशी अपने पिता बोनी कपूर के साथ अर्जुन के घर गई थीं। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन अपनी दोनों बहनों का पूरा ध्यान रख रहे हैं। अर्जुन हर वो कोशिश कर रहे हैं जिससे उनकी बहनों को कोई तकलीफ न पहुंचाए।