बर्गर के बाद अब बीयर पर लड़े गूगल-एप्पल
नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के जमाने में इमोजी का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। फेसबुक, मैसेंजर, व्हॉट्सएप पर दोस्तों से चैटिंग के दौरान आप सिर्फ एक इमोजी के जरिए अपनी पूरी बात कह देते हैं। मगर, इस इमोजी को लेकर इन दिनों गूगल की खूब खिंचाई हो रही है। हाल में गूगल का बर्गर इमोजी काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, ट्विटर पर गूगल के इस बर्गर इमोजी का काफी मजाक बनाया गया था। वहीं इस पर तीखी बहस भी हुई थी। आखिर में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को बोलना पड़ा था। अब गूगल एक और नए इमोजी को लेकर चर्चा बटोर रहा है। और यह नया इमोजी है बीयर इमोजी। इसमें गूगल और एप्पल आमने-सामने हैं।दरअसल, गूगल के बीयर इमोजी में बीयर के ग्लास में आधा ग्लास बीयर है, और ऊपर से झाग दिखाए गए हैं। वहीं, एप्पल के इमोजी में बीयर पूरा ग्लास भरी है और उसमें झाग बन रहे हैं। ऐसे में गूगल का आधा बीयर से भरे ग्लास वाला इमोजी काफी चर्चा में है। इतना ही नहीं गूगल के बियर इमोजी का ट्विटर पर काफी मजाक बनाया जा रहा है। कुछ यूजर का तो यह भी कहना है कि गूगल को शायद आइडिया नहीं कि बियर कैसे काम करता है। बता दें कि गूगल के बर्गर इमोजी पर मीडिया एनालिस्ट थॉमस बैकडल ने ट्विटर के जरिए सबका ध्यान दिलाया था। थॉमस ने ट्विटर पर गूगल के बर्गर इमोजी और एप्पल के बर्गर इमोजी की एक फोटो शेयर की थी। इसमें चीज के टुकड़े को दोनों के इमोजी में अलग-अलग जगह पर रखा गया था।थॉमस के अनुसार गूगल का इमोजी कुछ गड़बड़ था। इसके बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इसका जवाब दिया था।
Bravo, que la frase necesaria…, el pensamiento excelente
Hi, i believe that i noticed you visited my website so i got here to return the favor.I’m trying to find things to enhance my site!I suppose its good enough to make use of a few of your ideas!!
Thanks for an explanation, the easier, the better …