अशोक चांडक की रैली में उमड़ा जनसैलाब
श्रीगंगानगर, 5 दिसम्बर। कांगे्रस प्रत्याशी अशोक चांडक की रैली में आज सैलाब उमड़ पड़ा। रैली जिस मार्ग से गुजरी वहां यातायात जाम हो गया। रैली के रूप में जनसमूह आज सुबह उनके मुख्य चुनाव कार्यालय 113 एल ब्लॉक से रवाना हुआ। ढोल नगाड़ों की थाप पर कांगे्रस प्रत्याशी के हजारों समर्थक नाचते हुए रैली में शामिल हुए। उमड़ी भीड़ के चलते उनकी स्थिति काफी मजबूत दिखाई दी। रैली के समापन तक हजारों की भीड़ डटी रही। कांगे्रस प्रत्याशी ने रैली के जरिए शहर के लोगों का अभिवादन करके कांग्रेस को वोट देने की अपील की। रैली की भीड़ देख कर लोग यह कयास लगाने लगे हैं कि गंगानगर सीट पर कांगे्रस कितने वोटों से जीत दर्ज करेगी।कांग्रेस प्रत्याशी अशोक चांडक अपने काफिले के साथ अपने चुनाव कार्यालय से रथ में खड़े होकर रैली की अगुवाई करते हुए रवाना हुए। उनकी रैली में मोटरसाइकिलों पर बड़ी संख्या में युवाओं की टीम शामिल हुई। ओपन जीप में कांगे्रस प्रत्याशी के पुत्र राघव चांडक अपनी टीम के साथ लोगों से कांगे्रस को वोट देने की अपील कर रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाओं व शहरवासियों ने रैली में शामिल होकर कांगे्रस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। महिलाओं व युवाओं की टीम ने ढोल व डीजे की धुनों पर डांस करते हुए लोगों का ध्यान आकर्षित किया।कांग्रेस प्रत्याशी की रैली आज सुबह करीब 11 बजे मुख्य चुनाव कार्यालय से रवाना हुई। यहां से सुखाडिया सर्किल, बीरबल चौक, लक्कड़ मंडी रोड टी प्वाइंट, रेलवे स्टेशन, अम्बेडकर चौक गोल बाजार होते हुए अमृत मिष्ठान भण्डार रविन्द्र पथ पहुंची। यहां से भगत सिंह चौक, मोहर सिंह चौक पुरानी आबादी, उदाराम चौक ट्रक यूनियन पुलिया, दुर्गा मंदिर पार्क, बालाजी मॉल होते हुए अपने कार्यालय तक पहुंची। रास्ते में अनेक जगहों पर उनके समर्थकों ने फूलों की वर्षा करते हुए रैली का स्वागत किया।रैली के समापन पर कांगे्रस प्रत्याशी ने रैली में पहुंचे हजारों समर्थकों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहाकि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सबका आभार हूं। अब सभी को अपने-अपने इलाके में जाकर खुद अशोक चांडक बन कर चुनाव की कमान संभालनी है और ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना है। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही कांगे्रस की जीत का अंतर रहेगा। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रथ पर वरिष्ठ कांगे्रसी नेता कश्मीरीलाल जसूजा,जिला कांगे्रस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष सहारण, नगर परिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष ज्योति कांडा, देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता,युवा नेता संजय मूंदड़ा, संदीप शर्मा सहित शहर के अधिकांश कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद, पार्टी पदाधिकारी भी सवार थे।