पहली बार पति आनंद के साथ बोल्ड अंदाज में दिखीं सोनम कपूर, नजरें हटा पाना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने पिता अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन इन दिनों चल रहे मिलान फैशन वीक समारोह में सोनम अपने पति आनंद के साथ शरीक हुईं। शादी के बाद सोनम और आनंद ने पहली वार फैशन वीक इवेंट अटेंड किया है। इन दोनों की दिलकश कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सोनम की खूबसूरती देखकर आनंद आहूजा सोनम से नजरें नहीं हटा पा रहे थें। सोनम कपूर की इस वायरल फोटोज में काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। पको बता दें सोनम यहां वोग इंडिया को रिप्रेजेंट कर रही हैं। सोनम ने अपने इस बोल्ड लुक को पूरा करने के लिए एक ब्लेजर पहना है। जिसके साथ उन्होंने कोई टी- शर्ट या शर्ट नहीं कैरी किया है।फैशन स्टेटमेंट के लिए पहचानी जाने वाली सोनम कपूर अरमानी के फैशन शो में भी बेहद ग्लैमरस और हॉट अवतार में दिखाई दी। वहीं उनके पति आनंद आहूजा ग्रे कलर के कोट-पैंट में नजर आएं। आपको बता दें कि सोनम कपूर ने इस फैशन वीक की काफी सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने मिलान फैशन वीक में जॉर्जियो अरमानी का इवेंट अटेंड किया।