मुंबई का घर बेचकर पति के साथ लंदन शिफ्ट होना चाहती हैं सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों हाल ही में अपने पति आनंद अहुजा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए जापान हॉलीडे पर गई थीं। जहां से सोनम ने कई खूबसूरत सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। जापान हॉलीडे के बाद वह अब इंडिया वापस लौट आईं है। इसी बीच सोनम से जुड़ी एक खबर सामने आई है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम जल्द ही मुंबई में अपना फ्लैट बेचकर अपने पति आनंद अहुजा के साथ लंदन शिफ्ट होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि आनंद को अपने कारोबार के चलते अक्सर भारत से लंदन आना-जाना पड़ता है. सोनम भी पिछले दो वर्षों में कई दफा लंदन विजिट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं खबरों की मानें तो सोनम लंदन के नॉटिंग हिल में नई प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं। ऐसे में वो मुंबई के धीरुभाई अंबानी स्कूल के करीब अपने मकान को बेच सकती हैं।जिसे उन्होंने अभी हाल ही में खरीदा है। सोनम इस प्रॉपर्टी के बिकते ही लंदन शिफ्ट हो सकती हैं।अब सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें आखिरी बार शैली चोपड़ा की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में देखा गया था। वहीं अब वो जोया फैक्टर में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो साउथ एक्टर दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी।