प्रेगनेंसी के आखिरी महीने में जिम में पसीना बहा रहीं अनुष्का शर्मा
इसी महीने मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जिम करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ट्रेड मिल पर दौड़ लगाती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। पहले बच्चे को जन्म देने जा रहीं अनुष्का शर्मा ने जिम के दौर सफेद रंग की टीशर्ट और काले रंग की जेगिंग पहनी हुई है। अनुष्का शर्मा इससे पहले भी कई बार प्रेगनेंसी के दौरान व्यायाम करती नजर आई हैं। एक बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शीर्षासन करती हुई तस्वीर शेयर की थी। इस दौरान विराट कोहली अनुष्का शर्मा की मदद कर रहे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इसी महीने पैरेंट बनने वाले हैं।हाल ही में अनुष्का शर्मा को कई बार डॉक्टर के यहां जाते देखा गया था। यही नहीं अनुष्का शर्मा ने पिछले सप्ताह महिलाओं के मुद्दों पर निकलने वाली मैगजीन ङ्कशद्दह्वद्ग को इंटरव्यू दिया था। यही नहीं उन्होंने मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी कराया था। अनुष्का शर्मा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। मैगजीन से बातचीत में अनुष्का शर्मा ने कोरोना काल में प्रेगनेंसी के अनुभव को लेकर कहा था, ‘इस मामले में मेरे लिए यह अजीब फायदेमंद रहा है। हम जब डॉक्टर के यहां विजिट करने जाते थे तो सड़कें खाली रहती थीं औैर कोई भी हमें देख नहीं सकता था।’ अनुष्का शर्मा ने कहा कि इसके चलते मुझे अपनी प्रेगनेंसी को कुछ महीने तक छिपाने में मदद मिली थी। विराट और अनुष्का ने खुद ही अपने घर नन्हे मेहमान के आने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की थी और पीछे विराट कोहली खड़े थे। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, और तब हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौट कर आए हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा आईपीएल सीजन के दौरान पति के साथ दुबई में ही थीं, लेकिन टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वह अपने माता-पिता के पास मुंबई आ गई थीं। नए विज्ञापन में नजर आईं अनुष्का शर्मा, जनवरी में ही बनने वाली हैं मां-एक्टर अनुष्का शर्मा जो पति विराट कोहली के साथ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही हैं, वो हाल ही में एक नए विज्ञापन में भी नजर आईं हैं। इस विज्ञापन को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी किया है। वीडियो में गर्भवती अनुष्का को सोफे पर लिपटते हुए दिखाया गया है, जो नींद की एक झपकी के लिए बेताब हैं। कुछ कागजी कार्रवाई के लिए बाहर जाने की इच्छा न होने पर, उन्हें पता चलता है कि वह इसे फोन पर भी कर सकती हैं। उनका काम फोन पर ही पूरा हो जाता है, इसके बाद वह सोफे पर आराम करती है और प्रेगनेंसी का ख्याल रखती नजर आती हैं। विराट और अनुष्का ने पैरेंट्स बनने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, साथ ही कैप्शन दिया था, और फिर, हम तीन हैं! जनवरी 2021 आ रहा है। एक अलग पोस्ट में, अनुष्का ने कहा कि मां बनने बहुत ही विनम्र है।इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए खुद का एक बूमरैंग वीडियो भी शेयर किया था। अनुष्का ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई सोशल मीडिया अपडेट शेयर किए हैं।हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, अनुष्का ने अपने गर्भावस्था के बारे में बात की और बताया कि वह विराट के साथ अपने बच्चे की परवरिश की प्लानिंग कैसे कर रही हैं? उन्होंने इंटरव्यू में कहा, यह महामारी उनके लिए एक तरह से एक अजीब आशीर्वाद जैसा रहा है। विराट मेरे आसपास थे और मैं इसे गुप्त रख सकती थी। हम केवल डॉक्टर के क्लिनिक में जाते थे, तब कोई भी सड़कों पर होता भी नहीं था, इसलिए हमें देखा भी नहीं जा सकता था।अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान की स्टारर फिल्म ज़ीरो में स्क्रीन पर देखा गया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी नए अभिनय प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की थी, लेकिन इस दौरान वह अपने ‘क्लीन स्लेट फिल्मज़ बैनर’ के माध्यम से डिजीटल प्लेटफॉर्म पर हिट रही फिल्म ‘बुलबुल’ और वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ का निर्माण किया। अनुष्का का कहना है कि वह बच्चे को जन्म देने के चार महीने के भीतर-भीतर काम पर लौटना चाहती हैं।