भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र ने सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए
श्रीगंगानगर , 16 जनवरी (एजेन्सी)। भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र द्वारा राजनीति के माध्यम से जन सेवा करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाई जा रही है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल तथा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ के जन्मदिवस उपलक्ष्य भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में नगर मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा के नेतृत्व में वार्ड नं. 2 देव नगर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को टोपी, जुराबें, इनर सेट एवं गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा स्वयं जरूरतमंदों को गर्म कपड़े भेंट किए गए। जरूरतमंदों ने सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े मिलने पर राहत महसूस की तथा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व वार्ड नं. 2 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी जयप्रकाश दुबे के निवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को फूलमालायें पहनाकर स्वागत-अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढिय़ा, पूर्वी क्षेत्र मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़, भाजपा नेता डॉ. दर्शन आहुजा, जिला मंत्री राजेन्द्र छाबड़ा, अंजू सैनी, भाजपा नेता श्रवण चावला, विजेन्द्रपाल सिंह, ज्योति शर्मा, रमेश डागला पूर्व पार्षद, आनन्दकुमार वर्मा, रिंकु सिंह, हेमंत कुमार, भरत सहित भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।