होटेलियर बनना चाहते थे प्रभास, जानें बाहुबली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
फिल्म इंडस्ट्री के बाहुबली यानी प्रभास आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। सेलेब्स और फैन्स उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाले प्रभास को बाहुबली फिल्म सीरीज से बड़ी पहचान मिली। देश ही नहीं विदेशों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। इस खास मौके पर प्रभास के बारे में कुछ दिलचस्प बातों के बारे में जानते हैं।
प्रभास का पूरा नाम- प्रभास एक ऐसा नाम है जो तुरंत याद हो जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पूरा नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजु उप्पालापाटि है। उनके अंकल ने उन्हें प्रभास नाम रखने की सलाह दी थी। अब वह फिल्म इंडस्ट्री और निजी जीवन में इसी नाम से जाने जाते हैं।
होटेलियर बनना चाहते थे प्रभास-कई इंटरव्यू में प्रभास ने फूड के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। वह खुद भी स्वीकार करते हैं कि अगर वह एक्टर न होते तो होटल बिजनेस का काम कर रहे होते। प्रभास को बटन चिकन और बिरयानी बहुत पसंद है।
राजकुमार हिरानी के बड़े फैन हैं प्रभास –प्रभास, एसएस राजामौली के बहुत बड़े फैन हैं क्योंकि उनके फिल्म करियर में राजामौली का बहुत बड़ा हाथ है। इसके अलावा प्रभास, डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के सबसे बड़े फैन हैं। एक इंरटव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने 3 इडियट्स और मुन्नाभाई एमबीबीएस 20 से ज्यादा बार देखी है।
5 साल तक नहीं साइन की कोई भी फिल्म-एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली ने प्रभास के करियर का ग्राफ ऊंचा कर दिया है। बाहुबली और बाहुबली 2 फिल्मों के लिए प्रभास ने लगातार 5 साल तक काम किया। उस दौरान उन्होंने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की। प्रभास के काम में उनके समर्पण की भावना साफ नजर आती है।
प्रभास को पसंद है वालीबाल खेल -प्रभास को वालीबाल खेल बहुत पसंद है। उन्हें जब भी मौका पर मिलता वह इस खेल को खेलते हैं। यह वजह है कि वह उन्होंने घर पर वालीबाल कोर्ट बनवाया है। बाहुबली फिल्म के लिए अपने कैरेक्टर की तैयारी के दौरान उन्होंने वालीबाल खेल को अपने वर्कआउट का हिस्सा बना लिया था।