प्रियंका चोपड़ा ने रेड बिकिनी में इंटरनेट पर लगाई ‘आग, फोटोज शेयर कर फैन्स का जीता दिल
बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखना पसंद करती हैं। फैन्स को अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज से पर्सनल लाइफ की जानकारियां देती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक शैंपू के ऐड के दौरान टावल में खुद की बोल्ड फोटोज शेयर की थीं। अब उन्होंने रेड हॉट बिकिनी पहनकर खुद की वीकेंड एंजॉय करते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं।प्रियंका चोपड़ा ने ये फोटोज इंस्टाग्राम स्टेटस पर शेयर की हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने बोल्ड रेड बिकिनी पहनी हुई है। साथ ही वह इसे पहनकर स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने पिंक लिपस्टिक लगाई हुई है। कैमरे की ओर पोज देते हुए पाउट कर रही हैं। फैन्स, प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज को देखकर हैरान हो रहे हैं। उनकी खूबसूरतू की तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में इंस्टाग्राम की ओर से जारी की गई रिच लिस्ट में भारतीय सेलिब्रिटीज में से सिर्फ प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली ही टॉप 100 में अपनी जगह बना पाए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा लिस्ट में जगह बनाने वाली अकेली भारतीय हैं। टॉप 100 की लिस्ट में विराट कोहली 26वें नंबर पर हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा 28वें नंबर पर हैं। वहीं, सेलिब्रिटीज की सूची में प्रियंका चोपड़ा को 22वां स्थान मिला है।